सिन्धु घाटी सभ्यता / हडप्पा सभ्यता / Indus Valley Civilization 

   
   
सिन्धु घाटी सभ्यता / हडप्पा सभ्यता / Indus Valley Civilization   

 

1. हड़प्पा निम्नलिखित में से किस सभ्यता से संबद्ध है?

       (a) सुमेरियन सभ्यता

        (b) सिंधु घाटी सभ्यता

  (c) वैदिक सभ्यता

              (d) मेसोपोटामिया सभ्यता

M.P.P.C.S. (Pre) 1990

उत्तर-(b)

WWW.DREAMNAUKARI.COM

व्याख्या : हड़प्पा नामक पुरास्थल सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित है। सिंधु सभ्यता के प्रथम स्थल के नाम पर सैंधव सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है। कालानुक्रम की दृष्टि से यह सभ्यता मिस्र एवं मेसोपोटामिया की प्राचीन सभ्यताओं के समकालिक थी।

2. सिंधु सभ्यता संबंधित है-

(a) प्रागैतिहासिक युग से

     (b) आद्य ऐतिहासिक युग से

       (c) ऐतिहासिक युग से         

        (d) उत्तर-ऐतिहासिक युग से

U.P.P.C.S. (Pre) 1996 39th B.P.S.C. (Pre) 1994

उत्तर-(b) 

व्याख्या : सैंधव सभ्यता आद्य ऐतिहासिक काल की सभ्यता है, क्योंकि यहां पर लेखन कला का ज्ञान तो है; किंतु अभी तक इसे पढ़ा नहीं जा सका है। अतः इतिहास निर्माण में इसका प्रयोग नहीं किया जा सकता है।

Some Useful Important Links

Join Dream Naukari Channel

Telegram WhatsApp

Apply Any Govt. Exam Form Link

Apply Now

MCQs Quiz For Any Govt. Exams

Click For Quiz

3. सिंधु घाटी सभ्यता को आर्यों से पूर्व की रखे जाने का महत्वपूर्ण कारक है-

(a) लिपि

             (b) नगर नियोजन

(c) तांबा

  (d) मृद्भांड

U.P.P.C.S. (Pre) 1990

उत्तर-(d)

व्याख्या : ‘सिंधु घाटी सभ्यता’ लिपि ज्ञान और नगर नियोजन आदि के संदर्भ में आर्यों से अधिक विकसित थी। पुरातात्विक साक्ष्यों में अलग-अलग काल में पाए गए मृद्भांड ही सिंधु घाटी सभ्यता को आर्यों से पूर्व का सिद्ध करते हैं। काले रंग की आकृतियों से चित्रित लाल मृद्भांड जहां हड़प्पा सभ्यता से संबंधित हैं, वहीं धूसर एवं चित्रित धूसर मृद्भांड (जो बाद के हैं) आर्यों से संबंधित माने गए हैं।

4. सिंधु घाटी संस्कृति वैदिक सभ्यता से भिन्न थी; क्योंकि –

                       (a) इसके पास विकसित शहरी जीवन की सुविधाएं थीं।

(b) इसके पास चित्रलेखीय लिपि थी।

                               (c) इसके पास लोहे और रक्षा शस्त्रों के ज्ञान का अभाव था।

(d) उपर्युक्त सभी।

U.P.P.C.S.(Spl.) (Mains) 2004

उत्तर-(d)

 

व्याख्या : सिंधु घाटी संस्कृति वैदिक सभ्यता से अनेक बातों में भिन्न थी। सिंधु घाटी सभ्यता नगरीय थी, जबकि वैदिक सभ्यता ग्रामीण थी। सिंधु सभ्यता की लिपि भावचित्रात्मक थी। वैदिक सभ्यता के लोग लोहे तथा रक्षा शस्त्रों के ज्ञान से युक्त थे, जबकि सिंधु घाटी की सभ्यता में लोहे के ज्ञान का अभाव था।

5. हड़प्पा संस्कृति की जानकारी का प्रमुख स्रोत है-

(a) शिलालेख

                                     (b) पकी मिट्टी की मुहरों पर अंकित लेख

           (c) पुरातात्विक खुदाई

      (d) उपर्युक्त सभी

U.P.P.C.S. (Pre) 1996 U.P.P.C.S. (Pre) 1994

उत्तर-(c)

 

व्याख्या : हड़प्पा सभ्यता की लिपि का वाचन अभी नहीं हो सका है, अतः सभ्यता से संबद्ध अनेक पुरास्थलों से प्राप्त पुरावशेष ही हड़प्पा संस्कृति के विशिष्ट तत्वों पर प्रकाश डालते हैं।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा सिंधु घाटी की सभ्यता पर प्रकाश डालता है?

(a) शिलालेख

               (b) पुरातत्व संबंधी खुदाई

                         (c) बर्तनों की मुहरों पर लिखावट

(d) धार्मिक ग्रंथ

U.P.P.C.S. (Pre) 1993

उत्तर-(b)

व्याख्या : हड़प्पा सभ्यता की लिपि का वाचन अभी नहीं हो सका है, अतः सभ्यता से संबद्ध अनेक पुरास्थलों से प्राप्त पुरावशेष ही हड़प्पा संस्कृति के विशिष्ट तत्वों पर प्रकाश डालते हैं।

7. सिंधु घाटी के निवासियों की सभ्यता को जानने का मूल स्रोत है, वहां पाई गई-

(a) मोहरें

                                    (b) बर्तन, जेवर, हथियार तथा औजार

(c) मंदिर

(d) लिपि

R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996

उत्तर-(a)

व्याख्या : सैंधव सभ्यता से संबद्ध विभिन्न पुरास्थलों की खुदाई के फलस्वरूप वहां से प्राप्त 3000 से अधिक मोहरें इस सभ्यता के विषय में जानकारी के सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधन हैं। मुहरों पर अंकित चित्रों के माध्यम से सैंधव सभ्यता के विभिन्न कार्यकलापों एवं विश्वासों पर प्रकाश पड़ता है।

 

 

8. हड़प्पा सभ्यता की उत्पत्ति के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सही नहीं है?

                                     (a) एम. रफीक मुगल       –              हड़प्पा सभ्यता ने मेसोपोटामिया सभ्यता से प्रेरणा ली

 (b) ई. जे.एच. मैके            –              सुमेर से लोगों का पलायन

                              (c) मार्टीमर ह्वीलर            –              पश्चिमी एशिया से ‘सभ्यता के विचार’ का प्रवसन

                                                                               (d) अमलानंद घोष             –              हड़प्पा सभ्यता का उद्भव पूर्व हड़प्पा सभ्यता की परिपक्वता के परिणामस्वरूप हुआ

R.A.S./R.T.S. (Pre) (Re-Exam) 2013

उत्तर-(a)

व्याख्या : प्पा सभ्यता की उत्पत्ति के संदर्भ में अनेक विद्वानों ने अलग-अलग मत प्रस्तुत किए हैं। ई. जे. एच. मैके का मानना है कि हड़प्पा सभ्यता की उत्पत्ति सुमेर (मेसोपोटामिया) से लोगों के प्रवसन के कारण हुआ। इन्हीं के समरूप प्रवसन के सिद्धांत के इतिहासविद् डी. एच. गार्डेन तथा मार्टीमर ह्वीलर का मानना है कि हड़प्पा सभ्यता की उत्पत्ति पश्चिमी एशिया से सभ्यता के विचार के प्रवसन के कारण हुई। इस संदर्भ में अमलानंद घोष का विचार है कि हड़प्पा सभ्यता का उद्भव पूर्व हड़प्पा सभ्यता की परिपक्वता के परिणामस्वरूप हुआ। स्टुअर्ट पिग्गट, फेयर सर्विस, जॉर्ज एफ. डेल्स तथा रफीक मुगल आदि विद्वान स्थानीय उत्पत्ति के सिद्धांत को मान्यता देते हैं। एम. रफीक मुगल का मानना है कि हड़प्पा सभ्यता का विकास रावी नदी क्षेत्र में हड़प्पा में हुआ। इन्होंने इस पुरानी मान्यता का खंडन किया है कि हड़प्पा सभ्यता ने मेसोपोटामिया सभ्यता से प्रेरणा ली।

 

[qsm quiz=1]

Leave a Comment