आत्महात्या रिपोर्ट
- लैंसेट की रिपोर्ट के अनुसार भारत में तीन दशको में आत्महत्या की दर में कितने प्रतिशत की कमी आई है ?
(A) 20 प्रतिशत (B) 30 प्रतिशत (C) 35 प्रतिशत (D) 40 प्रतिशत
उत्तरः ( B)
व्याख्या:
- लैंसेट की रिपोर्ट के अनुसार भारत में तीन दशको में आत्महत्या की दर में 30 प्रतिशत की कमी आई है।
- 1990 से 2021 तक देश में आत्महत्या मृत्यु दर में यह गिरावट देखने को मिली है।
- इस रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर औसतन प्रत्येक 43 सेकेंड में एक व्यक्ति आत्महत्या करता है।
- राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति 2022 का लक्ष्य 2030 तक आत्महत्या मृत्यु दर को 10 प्रतिशत तक कम करना है।
आत्महत्या मृत्यु दर प्रतिलाख जनसंख्या वर्ष
18.9 1990
13.0 2021
महिलाओं की आत्महत्या दर में पुरुषों की तुलना में कमी आई है।
लिंग आधारित आत्महत्या दर
1990 में 2021 में लिंग
20.9 15.7 पुरुष
16.8 10.3 महिलाएँ
आत्महत्या में कमी आने के कारण हैं–
- मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम 2017 के अंतर्गत आत्महत्या को अपराध की श्रेणी से बाहर होना, जिससे आत्महत्या के प्रयास करने वालों को सजा के स्थान पर मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जाती है।
- भारतीय न्याय संहिता में आत्महत्या के प्रयास को अपराध का कोई प्रावधान ही नहीं है, इससे पूर्व IPC की धारा 309 के तहत अपराध था।
- आत्महत्या के सार्वधिक जोखिम वाले श्रेणी है–
(i) पारिवारिक कलह अत्महत्या का सबसे प्रमुख कारणों में से एक बतायी गई है।
(ii) भारत में सबसे अधिक आत्महत्या करने वाले समूह में शिक्षित महिलाएँ हैं (2020).
- शिक्षा मंत्रालय द्वारा छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के लिए मनोदर्पण नामक हेल्पलाइन शुरू की गई है।
Some Useful Important Links |
|
Join Free Quiz All PYQs |
Click Here |
Join Dream Naukari Channel |
Telegram | WhatsApp |
View सरकारी नौकरी Update |
Click Here |
समुद्री विवाद
- हाल ही में किस देश से विवादों के बीच वियतनाम ने टोंकिन की खाड़ी की आधार रेखा निर्धारित की है?
(A) चीन (B) ब्रुनेई (C) जापान (D) रूस
उत्तरः (A)
व्याख्या:
- वियतनाम ने संयुक्त राष्ट्र के समुद्री कानून (UNCLOS) के अंतर्गत अपने जल क्षेत्र की नई सीमा घोषित की थी। चीन से विवादों के बीच वियतनाम ने टोंकिन की खाड़ी की आधार रेखा निर्धारित की है।
- दक्षिण चीन सागर में बढ़ते तनाव के बीच चीन ने टोंकिन की खाड़ी में सैन्य अभ्यास शुरू किया है।
- चीन प्रशासन के अनुसार यह युद्ध अभ्यास टोंकिन की खाड़ी के चीनी हिस्से के समीप बेइबू खाड़ी क्षेत्र में किया जा रहा है।
- वियतनाम के विदेश मंत्रालय ने टोंकिन की खाड़ी में अपने आधार भूत दावे को परिभाषित करते हुए एक मानचित्र प्रकाशित किया है, जहाँ वह चीन के साथ समुद्री सीमा साझा करता है।
- विदेश मंत्रालय ने अपतटीय क्वांग निन्ह प्रांत से क्वांग त्रिप्रांत तक 14 बिंदुओं वाले मानचित्र पर रेखा चिन्हित की है।
- मार्च 2024 में चीन द्वारा ‘टोंकन की खाड़ी’ पर अपनी आधार रेखा की घोषणा की गयी थी।
- चीन और वियतनाम के अलावा फिलीपींस मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान के साथ भी समुद्री विवाद है।
परियोजना
- सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) ने किस राज्य के साथ 200 मेगावाट की सौर परियोजना के लिए समझौता किया है ?
(A) उत्तर प्रदेश (B) मध्य प्रदेश (C) पश्चिम बंगाल (D) गुजरात
उत्तरः (B)
व्याख्या:
- सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) ने भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में मध्य प्रदेश सरकार के साथ धार में 200 मेगावाट की सौर परियोजना और 1000 मेगावाट की बैटरी स्टोरेज परियोजना विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- MPPMCL के साथ 500 मेगावाट के समझौते का हिस्सा है।
- इस परियोजना में 25 वर्षों में मध्य प्रदेश में अक्षय ऊर्जा का विस्तार करने के लिए 2500 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।
- भारत में सर्वाधिक प्रत्यक्ष कर देने वाली कंपनी कौन–सी है?
(A) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (B) वेदांता (C) इंफोसिस (D) रिलांयस इंडस्ट्रीज
उत्तरः (D)
व्याख्या:
- भारत में सर्वाधिक प्रत्यक्ष कर देने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
- इसके बाद टीसीएस ने सबसे अधिक ₹15898 करोड़ प्रत्यक्ष कर दिये हैं।
शीर्ष 5 कंपनियाँ (वित्त वर्ष 2024)
रैंक कंपनी का नाम राशी (करोड़ रु में)
- रिलांयस इंडस्ट्रीज ₹25,707 करोड़
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ₹15,898 करोड़
- वेदांता ₹12,826 करोड़
- एचडीएफसी बैंक ₹11,122 करोड़
- इंफोसिस ₹9,740 करोड़
दिवस
- मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) दिवस कब मनाया जाता है ?
(A) 26 फरवरी (B) 25 फरवरी (C) 24 फरवरी (D) 19 फरवरी
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना
उत्तरः (D)
व्याख्या:
- मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) दिवस 19 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिवस प्रत्येक वर्ष भारत मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के शुभारंभ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक दो वर्ष में किसानों के मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किया जाता है, ताकि निषेचन प्रथाओं में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए आधार प्रदान किया जा सके।
- 19 फरवरी, 2015 को मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना राजस्थान के सूरतगढ़ से शुरू की गई थी।
- मृदा कार्ड में 12 प्रमुख मापदंडो के आधार पर मिट्टी की स्थिति दी जाती है-
- मैक्रो पोषक तत्व नाइट्रोजन (N), फास्पोरस (P), पोटैशियम (K)
- द्वितीयक पोषक तत्व सल्फर (S)
- सूक्ष्म पोषक तत्व जिंक (Zn), आयरन (Fe), कॉपर (Cu), मैंगनीज (Mn), बोरान (B)
- भौतिक पैरामीटर PH, Electrical conductivity (Ec), Organic carbon (Oc).
- 24 फरवरी, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाँ में गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन के डिजाइन का अनावरण किया ?
(A) कोलकाता (B) गुवाहाटी (C) देहरादून (D) रायपुर
उत्तरः (A)
व्याख्या:
- 24 फरवरी, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी (असम) में गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन के डिजाइन का अनावरण किया।
- इस टर्मिनल को 2025 के अंत तक चालू होने की संभावना है।
- इसे एक यूनिक बांस ऑर्किड थीम के साथ डिजाइन किया गया है, जो असम की प्राकृतिक सुंदरता और बायोडायवर्सिटी को दर्शाता है।
- वर्तमान में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा हैं।
शताब्दी समारोह
- 25 फरवरी, 2025 को भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बिहार में कहाँ पीएमसीएच शताब्दी समारोह को संबोधित की ?
(A) कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना (B) बापू सभागार, पटना (C) ज्ञान भवन, पटना (D) गाँधी मैदान, पटना
उत्तरः (B)
व्याख्या:
- 25 फरवरी, 2025 को भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बिहार में सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र के बापू सभागार में पीएमसीएच शताब्दी समारोह को संबोधित की।
- कश्मीर के बाद बिहार पहला राज्य है, जहाँ दो एम्स होंगे।
- दरभंगा एम्स को बनाने में 1250 करोड़ रूपये खर्च होंगे।
- अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई तकनीक की भूमिका पर जोर दिया।
- एआई और रोबोटिक जैसी नई तकनीकी चिकित्सा प्रक्रिया को काफी आसान और सटीकता प्रदान कर रहे हैं।
महोत्सव
- 20-26 फरवरी, 2025 तक मध्य प्रदेश में “खजुराहो नृत्य महोत्सव” का कौन–सा संस्करण आयोजित किया गया ?
(A) 50वाँ (B) 51वाँ (C) 55वाँ (D) 60वाँ
उत्तर: (B)
व्याख्या:
- 20-26 फरवरी 2025 तक मध्य प्रदेश में “खजुराहो नृत्य महोत्सव” का 51 वाँ संस्करण आयोजित किया गया
- खजुराहो नृत्य महोत्सव 2025 में 139 कलाकारों ने लगातार 24 घंटे 9 मिनट और 26 सेकेंड तक नृत्य किया है।
- इस महोत्सव के दौरान बुंदेली कला, टेराकोटा, मनके आभूषण और क्षेत्रीय हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया।
- यह महोत्सव मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है।
- खजुराहो नृत्य महोत्सव की शुरुआत 1975 में की गई थी।
अंतरिक्ष
- अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन मिशन के लिए चुने गए पहले विकलांग अंतरिक्ष यात्री “जॉन मैकफॉल” का संबंध किस देश से है ?
(A) चीन (B) फ्रांस (C) ब्रिटेन (D) भारत
उत्तरः (C)
व्याख्या:
- अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन मिशन के लिए चुने गए पहले विकलांग अंतरिक्ष यात्री “जॉन मैकफॉल” का संबंध ब्रिटेन देश से है।
- जॉन मैकफॉल एक पैरालंपियन है और शारीरिक विकलांगता के बावजुद यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने उन्हें भावी अंतरिक्ष मिशन के लिए चुना गया है।
- 43 वर्षीय ब्रिटिश सर्जन जैन मैकफॉल ने 19 वर्ष की आयु में एक बाइक दुर्घटना में अपना एक पैर खो दिया था।
- वर्ष 2022 में इन्हें अंतरिक्ष यात्री रिजर्व के सदस्य के रूप में घोषित किया गया था। नियुक्ति
- फरवरी, 2025 में जर्मनी के चांसलर के रूप में किसकी नियुक्ति की गई है ?
(A) इमैनुएल मैक्रॉन (B) ओलफ श्रॉफ (C) फ्रेडरिक मर्ज (D) रॉबर्ट हेबेक
उत्तरः (C)
व्याख्या:
- फरवरी, 2025 में जर्मनी के चांसलर के रूप में फ्रेडरिक मर्ज की नियुक्ति की गई है।
- 23 फरवरी, 2025 को जर्मनी के रूढिवादी विपक्षी नेता फ्रेडरिक मर्ज ने राष्ट्रीय चुनाव में जीत हासिल की थी।
- जर्मनी की राजधानी बर्लिन है।
- यहाँ की मुद्रा यूरो है। योजना
- गवाह संरक्षण योजना 2025 का संबंध किस राज्य से है?
(A) झारखंड (B) गुजरात (C) हरियाणा (D) उत्तर प्रदेश
उत्तरः (C)
व्याख्या:
- गवाह संरक्षण योजना 2025 का संबंध हरियाणा राज्य से है। फरवरी 2025 में हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गयी यह योजना गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, क्योंकि राज्य तीन नए अपराधिक काननों को लाग करने के लिए प्रतिबंध है।
- यह योजना उन अपराधों के गवाहों पर लागू होगी, जिनमें मौत या आजीवन कारावास या 7 वर्ष या उससे अधिक की जेल की सजा हो सकती है।
- हरियाणा के प्रत्येक जिले में गवाह संरक्षण प्रकोष्ठ बनाया जायेगा जिसका नेतृत्व पुलिस उपायुक्त (DCP) या पुलिस अधीक्षक करेंगें।
- गवाहों को दी जाने वाली सुरक्षा तीन महीने के लिए होगी, जिसे जरूरत पड़ने पर बढ़ाया भी जा सकता है।
- वर्तमान में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी हैं।
- हरियाणा के राज्यपाल बण्डारू दत्तारेय हैं।
- यहाँ की राजधानी चंडीगढ़ है।
पर्यावरण
- ग्रैट बैकयार्ड बर्ड काउंट (GBBC) एक प्रमुख वैश्विक पक्षी गणना कार्यक्रम है, जिसमें लागातार तीसरे वर्ष किस राज्य ने देश में पक्षी प्रजातियों की गणना में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ?
(A) महाराष्ट्र (C) उत्तर प्रदेश (B) झारखंड (D) पश्चिम बंगाल
उत्तरः ( D)
व्याख्या:
- ग्रैट बैकयार्ड बर्ड काउंट (GBBC) एक प्रमुख वैश्विक पक्षी गणना कार्यक्रम है, जिसमें लागातार तीसरे वर्ष पश्चिम बंगाल ने देश में पक्षी प्रजातियों की गणना में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
- इस कार्यक्रम में पक्षी देखने वाले पक्षी प्रजातियों की गणना करते हैं।
- 14-17 फरवरी, 2025 तक यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देश भर के पक्षी प्रेमियों ने 1068 प्रजातियों को दर्ज किया, पश्चिम बंगाल ने 543 प्रजातियों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जो इस राज्य की समृद्ध पक्षी विविधता को दर्शाता है।
- दार्जिलिंग 252 प्रजातियों के साथ बंगाल में शीर्ष पर रहा।
- जीबीबीसी की शुरूआत 1998 में हुई थी।
- शीर्ष 5 राज्य इस प्रकार है-
क्रम. सं. राज्य का नाम प्रजातियों की संख्या
- पश्चिम बंगाल 543
- उत्तराखंड 446
- असम 414
- महाराष्ट्र 414
- कर्नाटक 380
- वर्तमान में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं।
- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी आनंद बोस हैं।
- यहाँ की राजधानी कोलकाता है।
परियोजना
- हाल ही में किस राज्य की वन प्रबंधन परियोजना को 100वें SKOCH पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?
(A) उत्तराखंड (B) झारखंड (C) मध्य प्रदेश (D) नागालैंड
उत्तरः (D )
व्याख्या:
- हाल ही में नागालैंड की वन प्रबंधन परियोजना को 100वें SKOCH पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- 15 फरवरी, 2025 को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
- यह पुरस्कार नागालैंड सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग (DEFCC) की ओर से ANGO कोन्याक और वेन्नई कोन्याक ने प्राप्त किया।
- इस परियोजना की अवधि 2017 से 2027 तक के लिए निर्धारित की गई है।
- इस परियोजना को जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) का तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग प्राप्त है।
बिहार करेंट
- 22-27 फरवरी, 2025 तक आयोजित बिहार पुलिस सप्ताह 2025 किस विषय (थीम) पर आधारित है?
(A) एआई (B) महिला सुरक्षा (C) साइबर सुरक्षा (D) सड़क सुरक्षा बिहार पुलिस सप्ताह
उत्तर : (C)
व्याख्या:
- 22-27 फरवरी, 2025 तक आयोजित बिहार पुलिस सप्ताह 2025 साइबर सुरक्षा विषय (थीम) पर आधारित है।
- इस कार्यक्रम में राज्य के सभी 1200 पुलिस थानों के साथ-साथ जिलों और अनुमंडलों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा जोड़ा गया है।
- वर्तमान में बिहार में लगभग 2,27000 पुलिस बल हैं। (29000 से अधिक महिला पुलिसकर्मी है।)
- बिहार महिला पुलिसकर्मी की संख्या देश में प्रथम स्थान पर है।
बिहार करेंट
- फरवरी 2025 में बिहार सरकार ने राज्य में एक नए कॉरिडोर एक्सप्रेस वे बनाये जाने को लेकर इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है, इस परियोजना का नाम है–
(A) गंगा-गंडक कॉरिडोर (B) नारायणी गंगा कॉरिडोर (C) मिथिला कॉरिडोर (D) पटना रफीगंज कॉरिडोर
उत्तरः (B)
व्याख्या:
- फरवरी 2025 में बिहार सरकार ने केंद्र को नए कॉरिडोर एक्सप्रेस वे (नारायणी गंगा कॉरिडोर) बनाये जाने का प्रस्ताव भेजा है।
- यह कॉरिडोर पश्चिमी चम्पारण के बगहा से गुजरने वाले NH 727 से होकर NH-119 (A) से जुड़ेगा तथा इस्का विस्तार भोजपुर जिले तक किया जायेगा।
- इस कॉरिडोर की लम्बाई 225 कि०मी० होगी। इस परियोजना पर करीब 15,450 करोड़ रु खर्च होंगे।